इसीआरकेयू की बैठक में समस्याओं पर विमर्श

इसीआरकेयू की बैठक में समस्याओं पर विमर्श

पतरातू : इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन पतरातू शाखा दो की बैठक गुरुवार को पतरातू डीजल कॉलोनी स्थित शाखा कार्यालय में हुई. बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष मो जियाउद्दीन, केंद्रीय सहायक महामंत्री ओम प्रकाश, शाखा अध्यक्ष एसडी पोद्दार, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा पांडेय, शाखा सचिव अजीत कुमार, उपाध्यक्ष कपिल रजक उपस्थित थे.

इस दौरान डीजल शेड में कार्यरत खलासी व हेल्पर की पदोन्नति पर चर्चा की गयी. डीजल कॉलोनी के जर्जर आवास, सड़क, नालियों की मरम्मत, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन लगवाने, कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था कराने, शेड समेत कॉलोनी की झाड़ियों की सफाई पर चर्चा की गयी.

निर्णय लिया गया कि समस्याओं के समाधान को लेकर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जायेगा. मौके पर दुर्गेश कुमार, शैलेश कुमार, प्रमोद प्रकाश कुमार, डीएम लाल बख्शी, मुकेश लाल, एसके श्रीवास्तव, राजेंद्र उरांव, सुभाष कुमार राम, संजय पासवान, बबलू चौधरी उपस्थित थे.

Post by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >