आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग तेज

गोला प्रखंड के डाक बंगला परिसर में रविवार को कुर्मी/कुडमी आदिवासी समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हेमलाल महतो ने की.

गोला. गोला प्रखंड के डाक बंगला परिसर में रविवार को कुर्मी/कुडमी आदिवासी समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हेमलाल महतो ने की. इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी प्रमुख मांग कुर्मी जाति को पुनः आदिवासी सूची में शामिल करने को लेकर आगामी 20 सितंबर को प्रस्तावित रेल चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. बैठक में समाज के नेता मुकेश कुमार महतो ने कहा कि हमारे पुरखों के खतियान में कुर्मी जाति को आदिवासी सूची में दर्ज किया गया था. लेकिन साजिश के तहत इसे सूची से हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए कुर्मी समाज को फिर से आदिवासी सूची में दर्ज करे. सहदेव महतो ने कहा कि यह आंदोलन केवल अधिकार की लड़ाई है. समाज के लोग लंबे समय से अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को होने वाले रेल चक्का जाम कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप दिया जायेगा और अधिक से अधिक संख्या में लोग इसमें भाग लेंगे. बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सरकार अगर समाज की मांगों की अनदेखी करती है, तो आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा. इसके लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से पवन कुमार, अशोक कुमार चक्रपाणि, आनंद कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, संतोष कुमार, सेवकी कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार, दीपक महतो, अनिल कुमार महतो, बुधन राम महतो, विष्णु कुमार महतो, शैल देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >