..छठ घाट व कॉरिडोर बनाने की मांग

मुक्तिधाम संस्था रामगढ़ का प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रामगढ फैज अक अहमद मुमताज को एक ज्ञापन सोमवार को सौंपा

रामगढ़. मुक्तिधाम संस्था रामगढ़ का प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रामगढ फैज अक अहमद मुमताज को एक ज्ञापन सोमवार को सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में मुक्तिधाम संस्था के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सचिव भास्कर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सह संयोजक कमल बगड़िया, सदस्य राजेश कुमार अग्रवाल, सुरेश बगड़िया शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रामगढ़ के दामोदर तट पर हजारों की संख्या में लोग छठ पर्व मनाते हैं. तीन दिनों का कठिन उपवास करने के बाद दामोदर तट पर सूर्यास्त व सूर्योदय के समय भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जाता है. छठ व्रती परिवार के द्वारा समस्त सृष्टि के लिए स्वास्थ्य, समृद्धि व शांति की प्रार्थना की जाती है. इसे लेकर दामोदर तट पर कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. प्रतिनिधिमंडल ने छठ पर्व में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दामोदर तट पर छठ घाट का निर्माण कराया जाये. साथ ही कहा कि इसे एक सुंदर कॉरिडोर के रूप में प्रकाश व्यवस्था के साथ निर्मित करवाया जाये. जहां लोग सुबह-शाम उपस्थित होकर प्रकृति व दामोदर जल की सुंदरता का आनंद उठा सके. बताया कि डीपीओ संतोष भगत को भी दामोदर के किनारे का अवलोकन कराया गया है. उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल के बातों को गंभीरता से सुना कहा कि इस प्रस्ताव पर आवश्यक पहल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >