दामोदर नद से एक व्यक्ति का शव बरामद

शव बरामद किया गया

गोला. गोला थाना क्षेत्र के रजरप्पा भंडारदाह के समीप से गोला पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक व्यक्ति की पहचान घटवार टोला हेसापोड़ा निवासी कुलेश्वर महतो (48 वर्ष, पिता राम महतो) के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि कुलेश्वर रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाये गये बकरे की मीट कटिंग का काम करता था. उसे गुरुवार दोपहर तक देखा गया था. रात में वह घर नहीं लौटा. परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला. दोपहर में शव को नदी के पास एक चट्टान पर देखा गया. इसकी सूचना परिजनों को मिलने के बाद परिजनों ने मृतक की पहचान की. वह अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गया है. थाना प्रभारी हरिपद टुडू ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि पत्थर में गिरने के कारण से उसकी मौत हुई है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >