रामगढ़ रोजगार मेला-2026 में 131 युवक-युवतियों का चयन, 241 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

रामगढ़ में आयोजित दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 131 युवक-युवतियों का चयन हुआ। 19 नियोजकों ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

रामगढ़: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय रामगढ़ की ओर से दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार योजना के तहत सोमवार को छावनी परिषद फुटबॉल मैदान में रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया.

मेले में विभिन्न नियोजकों की चयन प्रक्रिया में 131 युवक-युवतियों का चयन किया गया, जबकि 241 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. रोजगार मेले का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार, नप उपाध्यक्ष रंधीर कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय साव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.

मेले में 19 नियोजकों ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये. जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि मेले का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि जिला नियोजनालय का प्रयास स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रिक्तियां जुटाकर युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.

रंधीर कुमार गुप्ता ने युवाओं से योग्यता, कौशल व रुचि के अनुरूप रोजगार चुनने व रोजगार मेलों का लाभ उठाने की अपील की. नियोजकों ने अभ्यर्थियों को रिक्त पदों, योग्यता व रोजगार की शर्तों की जानकारी दी.

मेले के सफल आयोजन में कुलदीप सिंह, शेख अमजद इमाम, वंदना कुमारी, विक्रम कुमार मलहार, जितेंद्र कुमार, बबलु नायक, नरेश कुमार महतो, खुर्शीद आलम सहित अन्य कर्मियों व पदाधिकारियों का योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >