निर्भीक होकर दुर्गोत्सव मनाये, पुलिस सेवा और सुरक्षा में तत्पर : थाना प्रभारी

डांडिया नाइट का आयोजन

चितरपुर. नवरात्र के पांचवें दिन शुक्रवार देर शाम चितरपुर प्रखंड के सोंढ़ स्थित मोटल राजलक्ष्मी में डांडिया नाइट का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार एवं विशिष्ट अतिथि गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. पंडित प्रकाश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करायी. कार्यक्रम के संयोजक सुजीत सिंह अपनी पत्नी संग आरती में शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षेत्रवासी निर्भीक होकर त्योहार मनाये, पुलिस हर समय सेवा व सुरक्षा के लिए तत्पर है. किसी भी गड़बड़ी की तुरंत सूचना दें. गोला थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है. आयोजन को सफल बनाने में आदित्य सिंह, डोमन महतो, मंटू चटर्जी, आकाश सिंह का विशेष योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >