पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर रोज लग रहा जाम, हादसे का भी खतरा

पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के जाम से राहगीर परेशान हैं. सड़क किनारे खड़े वाहन और खुले मवेशियों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन से कार्रवाई की मांग.

अजय तिवारी की रिपोर्ट

रामगढ़ः पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. नलकारी पुल से लेकर पतरातू रेलवे फाटक तक अक्सर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. इससे स्कूली बसों, दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जाम के कारण विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में विलंब हो रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य सड़क पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही अधिक होने के साथ कई बड़े वाहन सड़क किनारे ही बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिये जाते हैं. विशेषकर तालाटांड़ पेट्रोल पंप के समीप तीखे मोड़ पर भारी वाहनों के खड़े रहने से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं. इससे यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पूर्व में कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 14 अगस्त को आएगी मेरिट लिस्ट

खुले मवेशियों से भी बढ़ रहा हादसे का खतरा

खटाल संचालकों द्वारा मवेशियों को खुले में छोड़ देने से भी मुख्य सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है. अचानक सड़क पर मवेशियों के आ जाने से वाहन चालकों को ब्रेक लगाना पड़ता है. इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. व्यस्त मार्ग पर यह समस्या राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है.

मालवाहक वाहनों के आवागमन का समय तय करने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर बड़े मालवाहक वाहनों के आवागमन के लिए समय निर्धारित करने की मांग की है. साथ ही सड़क किनारे भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाने और खुले में मवेशी छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- रामगढ़ में हाथियों का उत्पात, फसलों को रौंदकर किया बर्बाद



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >