अवैध शराब बरामद, दो पर प्राथमिक दर्ज

अवैध शराब बरामद

गोला. गोला पुलिस ने बंदा एवं लिपिया में अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर शराब को जब्त किया है. इस संबंध में दो लोगों पर प्राथमिक दर्ज की गयी है. इसकी जानकारी थाना प्रभारी हरिपद टुडू ने दी. उन्होंने बताया कि बंदा के अशाेक साव के घर से छापामारी कर 10 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. लिपिया में रवींद्र महतो के होटल में दो लीटर विदेशी शराब एवं 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी. मौके पर एएसआइ गिरीश प्रसाद महतो सहित सैप जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >