MMDR BILL के खिलाफ कुजू में गरजी कांग्रेस, कहा- जनहित से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कुजू में खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च। जेपी पटेल ने कहा, जनहित से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रामगढ़,कुजू: खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में गुरुवार को कुजू की सड़कें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से गूंज उठीं. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस हजारीबाग जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंक ऑफ इंडिया कुजू से ट्रांसपोर्ट नगर तक पैदल विरोध मार्च निकाला.

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद

कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की. मार्च में कांग्रेस के प्रदेश, जिला, प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. बैंक ऑफ इंडिया से शुरू हुआ मार्च ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे.

मनाई राजीव गांधी की जयंती

उसके बाद पुनः वापसी कुजू में आकर सभा में बदल गया. जहां पर सभी लोग भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का जयंती मनाया. इस दौरान सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया. इस अवसर पर जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि खान और खनिज क्षेत्र केवल राज्य सरकार की आय का साधन नहीं, बल्कि इससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी और स्थानीय अर्थव्यवस्था जुड़ी हुई है. ऐसे में कानून में कोई भी बदलाव करने से पहले मजदूरों, स्थानीय लोगों और प्रभावित क्षेत्रों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. कांग्रेस ऐसे किसी प्रावधान को स्वीकार नहीं करेगी, जिससे आम लोगों और खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों के हित प्रभावित हों.

आंदोलन करने का आह्वान

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जनता की आवाज सुननी होगी. कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरती रही है और आगे भी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन करने का आह्वान किया. विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जबकि अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन को आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के गोबरदरहा में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

विरोध मार्च में कांग्रेस के कई नेता शामिल

विरोध मार्च में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर, प्रदेश महासचिव धर्मराज राम, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम लता मुंडा, कुमार महेश सिंह, सी पी संतन, मिथलेश मेहता, मांडू प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, जाकिर, नौशाद आलम, वसंत कुमार महतो,देवकी महतो,भारत महतो, संदीप कुशवाह, बिनोद बिहारी महतो, जाकिर, अभिजीत कुमार, चोलेश्वर महतो, शिव शंकर गंझू, जसीम खान, ललित राम, प्रभात कुमार, संतोष सिंह, प्रदीप शर्मा, रोहन महतो, बालेश्वर महतो, चेतन ठाकुर, जिवलाल महतो, सेवालाल महतो, बीरबल महतो, इजहार अंसारी, सफदर अंसारी, नवल ठाकुर, हरि महतो जग्गू महतो, टिंकू खान, आजाद सिंह, सुधीर कुमार सिंह आदि शामिल थे.

विरोध मार्च में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhaneshwar prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >