ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम की मांग, 16 को कांग्रेस निकालेगी पैदल मार्च

कांग्रेस ने ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम जोड़ने की मांग की है। 16 सितंबर को रांची में ओबीसी अधिकार के लिए कांग्रेस पैदल मार्च निकालेगी।

रामगढ़: कांग्रेस रामगढ़ ओबीसी विभाग की ओर से शहर के होटल ला मैरिटल में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी. इसमें आगामी जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम जोड़ने समेत सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि देश में ओबीसी वर्ग की बड़ी आबादी होने के बावजूद जनगणना में ओबीसी की वास्तविक संख्या का स्पष्ट आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाना आवश्यक है, ताकि वास्तविक आंकड़ों के आधार पर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों के साथ कल्याणकारी योजनाओं का उचित निर्धारण किया जा सके. उन्होंने कहा कि ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ना सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा.

16 सितंबर को होगा पैदल मार्च

कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष रणधीर गुप्ता ने कहा कि ओबीसी समाज की मांग को लेकर 16 सितंबर को रांची में बापू वाटिका से लोक भवन तक पैदल मार्च निकाला जायेगा. इसके माध्यम से आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया जायेगा.

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आने से आबादी के अनुपात में अधिकार, प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं का बेहतर निर्धारण संभव होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस नेता राजकुमार यादव, प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर अमर यादव, रणधीर गुप्ता, प्रवक्ता मुकेश यादव, कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश और संतोष सोनी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >