रामगढ़. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हेसला गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट, बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता व महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी योगेश बेदिया, कंपनी की ओर से एचआर हेड प्रदीप सहाय, सीएसआर सहायक विजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे. अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा ग्रामीणों को सामाजिक एकता एवं सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया.
मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत मेडल, ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किया गया. प्रतियोगिता में ग्रामीणों, बच्चों व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
