रामगढ़. रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत छावनी मध्य विद्यालय व मध्य विद्यालय कोयरी टोला में गुरुवार को बच्चों के लिये झूला व विभिन्न खेल सामग्री का विधिवत उदघाटन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया. इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच उत्साह, उमंग व खुशी का माहौल देखने को मिला. बच्चों ने नये खेल संसाधनों को पाकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की. सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल और डिजिटल उपकरण बच्चों के बचपन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं. बच्चे धीरे-धीरे खेल के मैदानों से दूर होते जा रहे हैं. कहा कि स्थानीय सांसद के मार्गदर्शन व प्रेरणा से यह क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा के साथ खेल सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है. इस अवसर पर रामगढ़ कैंट मंडल के सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, कैंट मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह सहित स्कूल के प्राचार्य व शिक्षक मुख्य रूप से मौजूद थे.
खेल से जुड़ाव से बच्चों का बनेगा उज्ज्वल भविष्य : राजीव जायसवाल
रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत छावनी मध्य विद्यालय व मध्य विद्यालय कोयरी टोला में गुरुवार को बच्चों के लिये झूला व विभिन्न खेल सामग्री का विधिवत उदघाटन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया.
