धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव

रुद्वारा सिंह सभा, रिभर साइड भुरकुंडा की ओर से स्थानीय गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

भुरकुंडा. गुरुद्वारा सिंह सभा, रिभर साइड भुरकुंडा की ओर से स्थानीय गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान सूरा को पहचानिये, जो लड़े दिन के हेत, पुरजा-पुरजा कट मरे, तबो न छाड़े खेत, वाहो वाहो गोविंद सिंह आपे गुरु चेला आदि गुरुवाणियों से कोयलांचल गूंजता रहा. मौके पर तीन दिन से चल रहे अखंड पाठ की समाप्ति, निशान साहेब की सेवा की गयी. शबद कीर्तन के पश्चात अटूट लंगर का आयोजन किया गया. गुरु गोविंद जी की जयंती आतिशबाजी के बीच मनायी गयी. मौके पर भुपेंद्र सिंह सैनी,अवतार सिंह , हरविरद सिंह, सुखचैन सिंह, हरविंदर सिंह सैनी, तरसेन सिंह, गुरुमीत सिंह, निशान सिंह, राजू मल्होत्रा, कृष्णा कौर, देवेंद्र कौर, मनदीप सैनी, करमजीत कौर, सोनू, कुलदीप सिंह सहित गिरधारी गोप, विनय सिंह उपस्थित थे वही भुरकुंडा गुरुद्वारा में धुमधाम से प्रकाश उत्सव मनाया गया.मौके पर बाबाजीत सिंह, नरेंद्र सिंह रेखी, कुलवंत सिंह रेखी, अमर सिंह, नाम सिंह, मनी सिंह, आत्मा सिंह, हरदयाल सिंह, जोगा सिंह, रतनजोत सिंह, जसपाल सिंह, अंकित, समर, महिला संगत की राज कौर, हरभजन कौर, जसबीर कौर जग्गू, संगीता कौर, जसमीत कौर, अनीता कौर, हरप्रीत कौर, जसबीर कौर, नरेंद्र कौर, कमलेश कौर, बलबीर कौर, जसवींदर कौर, पूनम, लड्डा आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >