सीसीएल अस्पताल परिसर में गणेश मंदिर निर्माण का कार्य शुरू

भुरकुंडा स्थित सीसीएल अस्पताल परिसर में गणेश मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ. स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण की नींव रखी.

भुरकुंडा. भुरकुंडा स्थित सीसीएल अस्पताल परिसर में बुधवार को गणेश मंदिर निर्माण को लेकर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद पीओ कुमार राकेश सत्यर्थी, मैनेजर अजय सिंह, उप प्रमुख बबीता पांडेय, पूर्व उप प्रमुख रमाशंकर पांडेय, प्रियंका तिवारी, सुभाष मिश्रा ने मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया.

मंदिर समिति ने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य में क्षेत्र के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है. लोग इस कार्य में योगदान दें. मौके पर डॉ सुनील कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, पप्पू सिंह, रेखा कुमारी, विजेंद्र पासवान, दुर्गा कुमार, गणेश कुमार उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >