प्रथम जिला स्तरीय कैरम टैलेंट एवं योग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रथम जिला स्तरीय कैरम टैलेंट एवं योग प्रतियोगिता का आयोजन

रामगढ़. गांधी स्मारक जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में गुरुवार को जिला स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट एवं योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएसइ संजीत कुमार व प्रधानाध्यापक संतोष कुमार अनल ने किया. कैरम प्रतियोगिता में अंडर 17 बालिका एकल वर्ग से चितरपुर के उउवि बड़कीपोना की मोनिका कुमारी, युगल वर्ग में गोला से पीएम श्री उउवि बरियातू की जयश्री कुमारी व नेहा कुमारी, अंडर 17 बालक एकल वर्ग से मांडू के उत्क्रमित प्लस टू उवि कंजगी के संदीप कुमार बेदिया, युगल वर्ग से दुलमी के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चटाक के खुस्तर हबीबी व दानिश रजा, अंडर 19 बालिका एकल वर्ग से गोला के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय की मुनिता कुमारी, युगल वर्ग से रबीना कुमारी व प्रिया कुमारी, अंडर 19 बालक एकल वर्ग से मांडू के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी के इशांत कुमार बेदिया, बालक युगल वर्ग से पतरातू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस से मुन्ना कुमार व चेतन कुमार साहू, जिला योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग से पतरातू के हर्ष राज बाउरी व अंशु कुमार मुंडा, अंडर 14 बालिका वर्ग से छोटी कुमारी, सुहाना प्रवीण, अंडर 17 बालक वर्ग से मिलन कुमार व पीयूष महतो, अंडर 17 बालिका वर्ग से पुष्पा कुमारी, अंजू कुमारी क्रमश: विजेता बने. सभी विजयी खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. डीएसइ संजीत कुमार ने कहा कि खेलो झारखंड के तहत हो रही प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिला है. सरकारी विद्यालय के बच्चे भी खेल के माध्यम से अपना भविष्य का निर्माण कर सकते हैं. मौके पर एडीपीओ नालिनी रंजन, एपीओ कुमार राज, बीइइओ विजय राम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >