भाजपा की बैठक में विरोध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

भाजपा की बैठक में विरोध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

गोला. गोला में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन व महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की गयी. मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उठाये गये कदम की सराहना की गयी. वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा बिल को पास न करना विकास व महिला अधिकारों में बाधा डालने जैसा है. प्रभारी दिनेश प्रसाद ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी है. बैठक में 24 अप्रैल को डीवीसी चौक पर विपक्ष के नेताओं का पुतला दहन करने एवं 25 अप्रैल को रांची में आयोजित आक्रोश रैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रदीप कुशवाहा, विकास मणि पाठक, सुरेंद्र करमाली, माधुरी देवी, अनिल कुमार, मंजू देवी, आरती देवी, उज्ज्वल चक्रवर्ती, सुमन दांगी, अजीत कुशवाहा, सुधीर महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >