भुरकुंडा कोयलांचल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी

भुरकुंडा कोयलांचल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचल व बासल के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. रिवर साइड में केंद्रीय सरहुल मिलन पूजा समिति ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. पाहन देवलाल मुंडा ने पूजा करायी. पटेल नगर करमाली टोला के समीप भी बिरसा मुंडा जयंती मनायी गयी. बिरसा चौक पर स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया. मौके पर दर्शन गंझू, संतोष उरांव, अजय पासवान, रितिका भोक्ता, देवकुमार बेदिया, रावेल एक्का, पंकज खरवार, मिथिलेश टुडू, संजय लिंडा, रवि उरांव, जुगेश गंझू, सामू मुंडा, विनोद बेदिया, विक्रम हेंब्रम, संजय टुडू, विकास कच्छप, सुनील उरांव, राजू उरांव, जसिंता कुजूर उपस्थित थे. पारटांड़ में मनायी गयी बिरसा जयंती : सौंदा बस्ती पारटांड़ फुटबॉल मैदान में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर जीतराम, रामबिलास करमाली उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >