ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता : तिवारी महतो

ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता : तिवारी महतो

कुजू. डीएमएफटी मद से बरमसिया से पोचराडहर तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. इस योजना की प्राक्कलन राशि एक करोड़ 28 लाख रुपये निर्धारित है. शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडू विधायक तिवारी महतो, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य तापेश्वर महतो, करमा उत्तरी की मुखिया सरोज कुमारी, पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार महतो, उप मुखिया रीता देवी थे. विधायक तिवारी महतो ने कहा कि ग्रामीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं हर गांव तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है. क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जायेगा. मौके पर शक्ति कुमार महतो, रामेश्वर महतो, नेवालाल महतो, अरुण कुमार कुशवाहा, जयकिशोर महतो, द्वारिका महतो, मेघनाथ महतो, आशुतोष कुमार सिंह, मो अयूब, महेंद्र महतो, मन्नू महतो, उमेश महतो, संतोष महतो, कालेश्वर महतो, मोइन अंसारी, भानु महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >