बरलंगा-गोला-मुरी सड़क के लिए 756.85 करोड़ की मंजूरी, आवागमन होगा आसान

रामगढ़ जिले के बरलंगा से गोला-मुरी पथ निर्माण के लिए झारखंड सरकार ने 756 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा.

गोला. रामगढ़ जिले के विकास को लेकर झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बरलंगा से गोला-मुरी पथ के 4.830 किलोमीटर लंबे हिस्से के निर्माण के लिए कैबिनेट ने 756 करोड़ 85 लाख सात हजार 900 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. योजना के तहत टू-लेन सड़क के साथ पक्के शोल्डर, आरओबी, पुल निर्माण, भूमि अधिग्रहण और पौधरोपण का कार्य भी शामिल है.

व्यापार और रोजगार को मिलेगी गति

सड़क निर्माण पूरा होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा. इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है. बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए सुगम मार्ग उपलब्ध होगा.

विधायक की सक्रियता की हो रही चर्चा

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर रामगढ़ विधायक ममता देवी की ओर से लगातार आवाज उठाये जाने की बात कही जा रही है. सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में विकास को लेकर लोगों में उम्मीद बढ़ी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >