कला उत्सव कार्यक्रम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया

कला उत्सव कार्यक्रम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया

पायका नृत्य रहा कला उत्सव का मुख्य आकर्षण

रामगढ़. सीएम एसओइ गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ के सभागार में जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उत्सव कार्यक्रम में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट के बच्चों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन कीजीवनी पर आधारित गीत चित्र रूपी कहानी प्रस्तुत की गयी. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी व सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार राज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में जिले के सरकार व गैर सरकारी विद्यालय विद्यालय के छात्र/छात्राएं कला उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया. क्षेत्रीय सामूहिक पायका नृत्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गोला प्रखंड ने प्रथम स्थान, कहानी वाचन पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट प्रथम, मूर्तिकला में एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला प्रथम स्थान, चित्रकला में श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ प्रथम स्थान , खेल खिलौना में नारायण उच्च विद्यालय बरकाकाना प्रथम स्थान हासिल किया. पायका नृत्य कला उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा. सभी विजेता प्रतिभागियों को एडीपीओ नलिनी रंजन एपीओ कुमार राज, राजकुमार नायक ने पुरस्कृत किया. विजेता प्रतिभागी पांच व छह अक्तूबर को जेसीइआरटी, रांची में रामगढ़ जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. मौके पर सुमित्रा कुमारी, तजिंदर कौर, लवली विनीता, नागेश्वर महतो, कविता करमाली, अल्पना कुमारी, मिथलेश कुमार रविदास अनुज खत्री उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >