कृष्ण विद्या मंदिर के बच्चों को खेल का मिला प्रशिक्षण

कृष्ण विद्या मंदिर के बच्चों को खेल का मिला प्रशिक्षण

रामगढ़. श्री कृष्ण विद्या मंदिर, रामगढ़ में गुरुवार को समर कैंप का आयोजन किया गया. इसमें योग, तीरंदाजी, क्रिकेट, कराटे व वॉलीबॉल का प्रशिक्षण दिया गया. कैंप में विद्यालय के लगभग 170 बच्चों ने भाग लिया. कैंप में बच्चों को बिना पकाये खाना बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. विद्यालय के शिक्षक मनोरंजन चौधरी, विक्रम सिंह, श्वेता प्रसाद, रिंकी कुमारी, सरिता कुमारी व अमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रक्रिया करायी गयी. विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने बच्चों को स्वयं की सुरक्षा के लिए कराटे को आवश्यक बताया. कैंप में बच्चों को शिक्षाप्रद फिल्म भी दिखायी गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजू सिंह, विजय तिवारी, उषा सिंह, श्वेता प्रसाद, रिंकी कुमारी, आकांक्षा प्रिया, सुरेंद्र प्रसाद, रंजन बोस, निकिता प्रिया, सोनम, अनीता शर्मा, अनीता महतो, नंदनी कुमारी, अभिषेक वर्मा, विक्रम सिंह, मनोरंजन चौधरी, आतिश कुशवाहा, अमित तिवारी, टेकलाल ने मुख्य भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.