ईद मिलादुन्नबी पर मांडू में सजेगा रूहानी जलसा, उलेमा की तकरीरों से गूंजेगा आजाद मोहल्ला

मांडू के आजाद मोहल्ला में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जलसा आयोजित होगा. उलेमा-ए-एकराम पैगंबर मोहम्मद साहब की सीरत और भाईचारे का संदेश देंगे.

मांडू : रामगढ़ जिले के मांडू चट्टी स्थित आजाद मोहल्ला में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इमामबाड़ा के समीप भव्य जलसे का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. जलसे में मांडू के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

मांडू सदर मुमताज कुरैशी ने बताया कि जलसे में कई उलेमा-ए-कराम मांडू की सरजमीं पर पहुंचेंगे. उलेमा अपनी तकरीरों के माध्यम से लोगों को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की सीरत, दीनी तालीम और नेक रास्ते पर चलने का संदेश देंगे.

भाईचारे और इंसानियत का दिया जाएगा संदेश

मुमताज कुरैशी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल धार्मिक जानकारी देना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और इंसानियत की भावना को मजबूत करना भी है. जलसे के माध्यम से लोगों को समाज में प्रेम, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा.

वहीं फिरोज अंसारी ने क्षेत्रवासियों से जलसे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित इस जलसे में लोगों को उलेमा-ए-कराम की महत्वपूर्ण तकरीरें सुनने और उनसे सीख लेने का अवसर मिलेगा. उन्होंने लोगों से नेक रास्ते पर चलने और पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने की अपील की.

शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

आयोजकों के अनुसार जलसे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सफल तरीके से संपन्न कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. स्थानीय स्तर पर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लोग जुटे हुए हैं. जलसे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.

ये भी पढ़ें: रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा की 68वीं पदस्थापना, नवीन कुमार आर्या ने संभाली अध्यक्ष की कमान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >