उर्स पर सजी कव्वाली की महफिल, आरिफ नाजा व शाहीन सबा ने बिखेरा जादू

हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह अंसाराबाद दुर्गी के सालाना उर्स के अवसर पर शनिवार रात कव्वाली मुकाबला का आयोजन किया गया.

बरकाकाना. हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह अंसाराबाद दुर्गी के सालाना उर्स के अवसर पर शनिवार रात कव्वाली मुकाबला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू, विधायक राजेश कश्यप, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रियाज अहमद, नप अध्यक्ष कुसुम लता कुमारी, उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता आदि उपस्थित थे. कव्वाली का शानदार मुकाबला मुंबई के सुप्रसिद्ध कव्वाल आरिफ नाजा व झारखंड की कव्वाला शाहीन सबा भारती के बीच हुआ. कव्वाली की शुरुआत आरिफ नाजा कव्वाल ने बिगड़ी हुई तकदीरे बना दे या अल्लाह.., सपनों से प्यारा स्वर्ग से सुंदर अपना हिंदुस्तान… आदि पेश कर श्रोताओं क़ो झूमने पर विवश कर दिया. शाहीन सबा भारती ने वो है नबी के घराने वाले, जो सजदे में सर कटा रहे हैं…, काबा हुसैन का है मदीना हुसैन का, अल्लाह का रशुल है नाना हुसैन का… आदि पेश कर समां बांधा. मौके पर उमाशंकर वर्मा, अख्तर अली, मो मोकीम आलम, नीलम देवी, परवेज आलम, फरीद अंसारी, फातमा खातून, हजरून खातून, विजय साहू, रिजवान अंसारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >