प्रदूषण को लेकर एसडीओ को दिया आवेदन

प्रदूषण को लेकर एसडीओ को दिया आवेदन

मगनपुर. गोला प्रखंड के कुसुमडीह घासी केनके स्थित कामेश्वर एलॉय प्राइवेट लिमिटेड पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के गोला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी ने रामगढ़ एसडीओ को आवेदन सौंप कर जांच व कार्रवाई की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं गोला सीओ को भी दी गयी है. आवेदन में कहा गया है कि फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं, राख और सूक्ष्म धूलकणों के कारण कुसुमडीह, बासी केनके, तिरला, पाड़ी व हेरमदगा सहित आसपास के गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. श्री सोनी ने बताया कि फैक्ट्री के समीप ही एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय संचालित है, जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करते हैं. ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय परिसर तक धूल और धुएं का प्रभाव पहुंच रहा है, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है. अभिभावकों ने भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी है. कांग्रेस नेता ने प्रशासन से प्रदूषण नियंत्रण मानकों, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और सुरक्षा उपायों की जांच कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >