फोटो फाइल 18आर-28: बैठक में उपस्थित उपायुक्त व अन्य अधिकारी. रामगढ़. जिला समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता चंदन कुमार ने की. बैठक में सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद द्वारा पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों पर की गयी कार्रवाई की जानकारी दी गयी. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि से मरीज को रेफर कर निजी अस्पतालों में स्वयं मरीज का इलाज करने वाले चिकित्सकों से संबंधित कोई भी मामला आने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व स्वास्थ्य व प्रसव संबंधित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीज को लाभ पहुंचाने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में मातृत्व स्वास्थ्य व प्रसव संबंधित सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. आयुष्मान भारत योजना को प्रभावी रूप से लागू करने, योग्य मरीज को योजना से लाभान्वित करने, हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों की पहचान प्रसव पूर्व जांच के दौरान विशेष ध्यान देने, सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों 24 घंटें आकस्मिक सेवा, प्रसव आदि के लिये चिकित्सक व स्वास्थ कर्मियों की उपलब्धता करने का निर्देश दिया. कुपोषित बच्चों को एमटीसी में लाकर विशेष निगरानी में रखते हुये उपचार करने का भी निर्देश दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
