दिव्यांग से मारपीट व लूटपाट का आरोप

जैन मंदिर मेन रोड रामगढ़ निवासी दिव्यांग आनंद कुमार अग्रवाल ने अपने भाई व भतीजा पर मारपीट करने व लूटपाट करने का आरोप लगाया है.

रामगढ़. जैन मंदिर मेन रोड रामगढ़ निवासी दिव्यांग आनंद कुमार अग्रवाल ने अपने भाई व भतीजा पर मारपीट करने व लूटपाट करने का आरोप लगाया है. आनंद ने इस संबंध में एक आवेदन रामगढ़ थाना में दिया है. आवेदन में कहा है कि उसका भाई राज कुमार अग्रवाल, भतीजा आयुष व अंकित अग्रवाल ने उसके साथ मारपीट की है. साथ ही उससे नकद व जेवर की लूट की है. कहा है कि 16 सितंबर की सुबह उनका बेटा अभिषेक अग्रवाल दुकान में सामान रख रहा था. तभी आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले में अभिषेक का नाक टूट गया. सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया. बीच-बचाव करने जब मैं पहुंचा तो उन लोगों ने रॉड व डंडे से मारकर मुझे घायल किया गया. उनलोगों ने जेब से पांच हजार रुपये व गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया. पुलिस से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. ..आम बागवानी कार्यक्रम का आयोजन किया चैनपुर. बिरसा हरित ग्राम योजना कार्यक्रम के पौधा रोपो अभियान के तहत वर्ष 2025-26 के मनरेगा योजना से मांडू प्रखंड अंतर्गत नावाडीह में आम बागवानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मांडू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह नावाडीह पंचायत मुखिया संजय प्रसाद ने ग्राम चैनपुर निवासी श्रवण प्रसाद के जमीन में मनरेगा योजना से आमबागवानी लगा कर शुभारंभ किया. मौके पर संजय प्रसाद ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं. इस अवसर पर पंचायत सचिव पंकज करमाली, रोज़गार सेवक सुरेंद्र प्रसाद, तेजू महतो, वकील महतो, जितेन्द्र महतो, लाला महतो आदि लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >