वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आत्मनिर्भर बने : डॉ सुधांशु

वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आत्मनिर्भर बने : डॉ सुधांशु

चैनपुर. मांडू प्रखंड की सोनडीहा पंचायत पिपराटांड़, नावाडीह व बड़गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ के प्रधान डॉ सुधांशु शेखर ने किसानों से कृषि विज्ञान केंद्र और आत्मा से जुड़ कर प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की. कृषि वैज्ञानिक डॉ विभाष वर्मा ने किसानों की समस्या का समाधान किया. कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ इंद्रजीत ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य योजनाओं की जानकारी दी. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक धर्मजीत ने किसानों की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी. इस अवसर पर प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक गजानंद सिंह, विकास कुमार, कोमल किरण, मौसम पर्यवेक्षक शशिकांत चौबे ने किसानों को वैज्ञानिक सलाह को अपनाने की सलाह दी. इस अवसर पर शिवसेवक महतो, प्रीतम महतो, प्रसादी महतो, तेजू महतो, संजय महतो, हीरू महतो, महेश महतो, दिनेश महतो, बसंत महतो, रमन महतो, चंदन महतो, यशोदा देवी, किरण देवी, सुमन देवी, काजल देवी, सीमा देवी, कंचन देवी, हेमंती देवी, बबीता देवी, राधा देवी, सावित्री देवी, रितेश कुमार, संतोष प्रजापति, बोधनाथ प्रजापति मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >