दिगवार उच्च विद्यालय के आशीष जिला में दूसरे स्थान पर रहे

दिगवार उच्च विद्यालय के आशीष जिला में दूसरे स्थान पर रहे

कुजू. दिगवार उच्च विद्यालय के दो छात्र आशीष कुमार और अमन कुमार ने स्कूल के साथ पूरे जिले में बेहतर प्रदर्शन किया है. आशीष ने 474 (94.8) प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान व अमन ने 470 (94) प्रतिशत अंक लाकर छठा स्थान लाया है. आशीष खोरठा में 93, अंग्रेजी में 90, गणित में 100, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 95 अंक तथा अमन खोरठा में 94, अंग्रेजी में 97, गणित में 90, विज्ञान में 93, सामाजिक विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किया है. बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, विद्यालय परिवार को दिया है. वह अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए इंजीनियरिंग करना चाहते हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज प्रसाद ने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >