पौष पूर्णिमा पर रजरप्पा में भक्तों की भीड़, संगम में लगायी आस्था की डुबकी

पौष पूर्णिमा पर रजरप्पा में भक्तों की भीड़, संगम में लगायी आस्था की डुबकी

चितरपुर. पौष पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिके मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दामोदर – भैरवी संगम स्थल में स्नान किया. स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां भगवती की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि कतार मुख्य मंदिर परिसर से होते हुए स्टैंड क्षेत्र तक पहुंच गयी. श्रद्धालुओं में आस्था और अनुशासन देखने को मिला. सभी शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे. भीड़ को नियंत्रित करने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रजरप्पा पुलिस मुस्तैद रही. पौष पूर्णिमा के अवसर पर रजरप्पा स्थित पंचवटी आश्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया. श्रद्धालुओं ने पंचवटी आश्रम पहुंच कर भंडारा रूपी प्रसाद ग्रहण किया. भंडारे को सफल बनाने में आशेष पंडा, सुभाशीष पंडा, अजय पंडा, असीम पंडा, लोकेश पंडा, ब्रजेश पंडा, सुबोध पंडा, पप्पू पंडा, छोटू पंडा और केतु पंडा ने मुख्य भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >