डीएवी उरीमारी में फीस वृद्धि पर आंदोलन की चेतावनी

डीएवी उरीमारी में फीस वृद्धि पर आंदोलन की चेतावनी

उरीमारी. उरीमारी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में फीस वृद्धि का मामला गरमाता जा रहा है. रैयत विस्थापित मोर्चा न्यू बिरसा के सचिव संजय करमाली ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्कूल द्वारा मनमाने ढंग से मासिक फीस बढ़ायी जा रही है. इसके अलावा वार्षिक शुल्क, डेवलपमेंट चार्ज व अन्य मदों के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है. स्कूल की इस तरह की मनमानी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. स्कूल की मनमानी से विस्थापित प्रभावित क्षेत्र के लोग परेशान हैं. संजय करमाली ने आरोप लगाया कि विस्थापित व प्रभावित परिवारों के बच्चों को न तो कोई विशेष छूट दी जा रही है और न ही उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. सीसीएल बरका सयाल प्रबंधन द्वारा स्कूल के विकास के लिए हर वर्ष पर्याप्त राशि दी जाती है. इसके बावजूद यदि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से अतिरिक्त शुल्क वसूल रहा है, तो यह पूरी तरह से गलत है. यदि इस मामले में जल्द ठोस पहल नहीं हुई, तो मोर्चा आंदोलन करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >