भाजपा बूथ निर्माण कमेटी की बैठक

रामगढ़ : भाजपा रामगढ़ जिला के बूथ निर्माण कमेटी की बैठक बुधवार को गांधी चौक स्थित रोटरी हॉल में हुई. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर […]

रामगढ़ : भाजपा रामगढ़ जिला के बूथ निर्माण कमेटी की बैठक बुधवार को गांधी चौक स्थित रोटरी हॉल में हुई. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. अपने संबोधन में यशवंत सिन्हा ने स्वयं को भाजपा का अवकाश प्राप्त कार्यकर्ता बताया.
उन्होंने मिशन 2019 की तैयारियों बारे में कई जानकारी को बूथ निर्माण कमेटी के सदस्यों के समक्ष रखा. यशवंत सिन्हा ने कहा कि बूथ कमेटी निर्माण की अवधारणा पार्टी में उन्होंने ही बनायी थी. जिसका सुखद परिणाम 2009 के चुनावों में मिला. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी. वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र सिन्हा ने कई महत्वपूर्ण जानकारी बैठक में दी.
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवशंकर बनर्जी उर्फ पप्पू बनर्जी, संचालन चंद्रशेखर चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया. मौके पर बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, रंजीत सिन्हा, प्रकाश मिश्रा, कुमार महेश सिंह, रणंजय कुमार कुंटू, इलारानी पाठक, सरस्वती देवी, सरिता ठाकुर, रीना मेहता, किरण देवी, मधु गुप्ता, सहदेव ठाकुर, अमरजीत सिंह छाबड़ा, राजेंद्र ठाकुर, महेंद्र प्रजापति, दिनेश प्रसाद साह, हरिनारायण साहनी, अभय कुमार सिन्हा, वरुण सिंह, नित्यानंद महतो, जगेश्वर प्रजापति, विनोद मिश्रा, डॉ संजय सिंह (पतरातू), धनंजय कुमार पुटूस, प्रो आलोक सिंह, उपेंद्र वर्मा समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >