बंधन बैंक की शाखा खुली

पतरातू़ पतरातू स्टेशन रोड स्थित मेंस मार्ट के पास बंधन बैंक का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि जिप अर्चना देवी, पतरातू मुखिया सुमन देवी व सांकुल मुखिया शिवधन गंझू ने बैंक का उदघाटन किया. इस अवसर पर बैंक के माइक्रो बैंकिंग कलस्टर हेड विलास साहा ने बताया कि पतरातू में 57वां माइक्रो बैंकिंग ब्रांच खुला […]

पतरातू़ पतरातू स्टेशन रोड स्थित मेंस मार्ट के पास बंधन बैंक का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि जिप अर्चना देवी, पतरातू मुखिया सुमन देवी व सांकुल मुखिया शिवधन गंझू ने बैंक का उदघाटन किया.
इस अवसर पर बैंक के माइक्रो बैंकिंग कलस्टर हेड विलास साहा ने बताया कि पतरातू में 57वां माइक्रो बैंकिंग ब्रांच खुला है. इस अवसर पर आठ महिलाओं के बीच एक लाख 70 हजार रुपये का लोन भी बांटा गया. मौके पर जेनरल बैंकिंग हेड अनिश रौशन, रामगढ़ ब्रांच हेड रजवीर शाह, कलस्टर टीम मेंबर आलोक कुमार यादव, पार्थो, मलई सिंह, विपीन कुमार, नेतई पाल, राकेश साव, दीपू कुमार, गुड्डू कुमार, राजा कुमार, अमित ठाकुर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >