बरकाकाना : रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स लगाये जाने के विरोध में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने तेलियातू मोड़ से रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय तक पैदल मार्च किया. पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे झामसं सचिव सकलदेव महतो ने कहा कि अचानक होल्डिंग टैक्स लगा देना आपदा की तरह है. गरीबों का नाम बीपीएल सूची, लाल कार्ड, अंत्योदय में शामिल नहीं है. मजदूरों को मनरेगा के तहत सौ दिन का काम भी उपलब्ध नहीं हो पाता है.
असंगठित मजदूर को भी न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है. ऐसे में होल्डिंग टैक्स लग जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. शामिल लोगों ने होल्डिंग टैक्स को सिरे से खारिज करने की मांग की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. मौके पर झामसं जिला सचिव देवानंद गोप, निर्मल महतो, भोला महतो, अनिता देवी, सुंदरी देवी, पार्वती देवी, सरस्वती देवी, गोखूल महतो, रामफल महतो, सियाराम महतो, उमेश महतो, विशेश्वर महतो, छोटेलाल महतो, राहुल महतो, सुरेंद्र महतो, मोहित मुंडा, चिंता देवी, देवकी देवी, हरेंद्र महतो समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.
