रामगढ़: महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन हुहुआ कोठार रामगढ़ झारखंड में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ. इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया.
इस मौके पर डॉ राजेश महतो, दिनेश्वर मुंडा, अबोध चन्द्र महतो द्वारा स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. मुख्य अतिथि महाविद्यालय सचिव मनोज अग्रवाल ने भी 80वें स्वतंत्रता दिवस के बारे में अपने बातों को रखा. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया.
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का दायित्व है कि वे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक सद्भाव की रक्षा करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. कार्यक्रम का मंच संचालन प्रशिक्षु किरन कुमारी व खुशबू कुमारी के द्वारा किया गया.
इस कार्यक्रम में विभागाध्य डॉ नील कमल सिन्हा व बीएड एवं डीएलएड सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे.
