रामगढ़ : शिवाजी रोड निवासी गजराज जाजू व उनकी धर्मपत्नी लीला जाजू ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर अपने छोटे पुत्र द्वारा अपने बड़े पुत्र व पुत्रवधू पर लगाये गये आरोपों को गलत बताया है. गजराज जाजू के छोटे पुत्र गोविंद जाजू ने रामगढ़ थाना में अपने बड़े भाई गोपाल जाजू व भाभी पर अपने फिक्स डिपोजिट पर गलत तरीके से लोन लेने का आरोप आवेदन देकर लगाया था.
इस संबंध में गजराज जाजू व उनकी पत्नी लीला जाजू ने थाना को दिये आवेदन में लिखा है कि मेरे छोटू पुत्र गोविंद जाजू ने मेरे बड़े पुत्र व उसकी पत्नी पर जो आरोप लगाया है, वह झूठा और बेबुनियाद है. उक्त दस्तावेज 10 वर्ष पूर्व दोनों पुत्र व परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति से नियमानुसार दिया गया था.
इसका आयकर व हमारे बुक्स ऑफ एकाउंटस में दर्ज है. यह सब मेरा छोटा पुत्र सारी संपत्ति हड़पने के लिए किया है. साथ ही गजराज जाजू व लीला जाजू ने आवेदन में लिखा है कि वे अपने छोटे पुत्र के सारे क्रिया कलापों की सूचना थाना में देतेरहे हैं.
