दबाव में काम नहीं करेंगे मुखिया कमेटी का गठन

रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में बुधवार को गोला प्रखंड क्षेत्र के 21 पंचायत के मुखिया की बैठक हुई. इसमें मुख्य रुप से गोला प्रमुख जलेश्वर महतो मौजूद थे. श्री महतो ने कहा कि गोला प्रखंड में अधिकारियों द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है. अधिकारी दबाव देकर मुखिया से कई कार्य जबरन कराना चाहते हैं, […]

रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में बुधवार को गोला प्रखंड क्षेत्र के 21 पंचायत के मुखिया की बैठक हुई. इसमें मुख्य रुप से गोला प्रमुख जलेश्वर महतो मौजूद थे. श्री महतो ने कहा कि गोला प्रखंड में अधिकारियों द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है. अधिकारी दबाव देकर मुखिया से कई कार्य जबरन कराना चाहते हैं, जिसका जोरदार विरोध किया जायेगा. कई मुखिया ने भी कहा कि किसी भी हालत में अधिकारियों के दबाव में गलत कार्य नहीं करेंगे.
इस दौरान सर्वसम्मति से मुखिया संघ का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष कुलदीप साव, उपाध्यक्ष रुपा देवी, सचिव बजरंग महथा, कोषाध्यक्ष दयानंद प्रसाद के अलावे ताज बीबी, विद्या कुमारी बेदिया, आनंद कुमार महतो, ठाकुर रवि सिंह, सुबाला देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.
मौके पर उप प्रमुख प्रभास महतो, मुखिया विशाल करमाली, सुरेश कुमार रजक, लखीमनी देवी, आनंद महतो, किरण देवी, मुनीकिशोर महतो, सीमा देवी, कामेश्वर महतो, ललिता देवी, जयपाल सिंह मुंडा, रायमनी देवी, सुषमा देवी, आजसू के जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, दिनेश कुमार महतो, अशोक महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >