..मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

..मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया फोटो फाइल 6पीटीआर-ए में पुतला दहन करते कार्यकर्तापतरातू. झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. झारखंड सरकार द्वारा लिये गये निर्णय कि संघर्ष और आंदोलन करनेवाले संगठन दल व नेताओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रस्ताव व इस निर्णय को तानाशाही व शोषण के […]

..मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया फोटो फाइल 6पीटीआर-ए में पुतला दहन करते कार्यकर्तापतरातू. झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. झारखंड सरकार द्वारा लिये गये निर्णय कि संघर्ष और आंदोलन करनेवाले संगठन दल व नेताओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रस्ताव व इस निर्णय को तानाशाही व शोषण के विरुद्ध उठनेवाली आवाज को उठाने का प्रयास का झाविमो द्वारा कड़ा विरोध किया गया. कहा गया कि इस कानून को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जायेगा. राज्य स्तर पर इसके विरोध में आंदोलन किया जायेगा. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रेलवे गेट के सामने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया व सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की. मौके पर केंद्रीय सदस्य दुर्गाचरण प्रसाद, अब्दुल कयूम अंसारी, गोविंद बेदिया, घनश्याम प्रसाद, मो इरफान अंसारी, वासदेव बाउरी, प्रदीप महतो, प्रदीप गंझू, गोपाल दत्ता, निरंजन कुमार राव, रवि कुमार साव, सुबास साव, संतोष तूरी, बादल करमाली, गोविंद तूरी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >