स्कूल से वंचित बच्चों को स्कूल तक पहुंचायें

स्कूल से वंचित बच्चों को स्कूल तक पहुंचायें प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन फोटो फाइल 6पीटीआर-इ में उपस्थित बीडीओ व अन्य, 6पीटीआर-एफ में उपस्थित शिक्षकपतरातू ़ विद्यालय चले चलायें अभियान 2016 के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन वर्किंग हॉल में किया गया. इसमें बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय से […]

स्कूल से वंचित बच्चों को स्कूल तक पहुंचायें प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन फोटो फाइल 6पीटीआर-इ में उपस्थित बीडीओ व अन्य, 6पीटीआर-एफ में उपस्थित शिक्षकपतरातू ़ विद्यालय चले चलायें अभियान 2016 के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन वर्किंग हॉल में किया गया. इसमें बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय से वंचित बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाना व उनका विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करना था. शिक्षकों को नामांकन अभियान सुचारू रूप से चलाने, एक माह के अंदर विद्यालयों में वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, बाल संसद पर विशेष बल देने की बात कही गयी. ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़े. लड़कियों के लिए पहले पढ़ाई फिर विदाई का नारा दिया गया. पोषक क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने की भी बात कही गयी. मौके पर बीइइओ जुनास टोप्पो, सुलोचना कुमारी, बीएओ अक्षयवर सिंह, सांसद प्रतिनिधि अनिल राय, रेणु जप्सवाल, विभूति महतो, सुनील राम, डॉ वीरेंद्र, रामेश्वर गोप, जलेश्वर मुंडा समेत शिक्षकों में सरस्वती कुमारी, किरण कुमारी, नीता कुमारी, रामलखन साहू, साजदा खातून, विभा कुमारी, गीता कुमारी, मीरा कुमारी, वीणा शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >