लीड..शहर में चला अतक्रिमण हटाओ अभियान

लीड..शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान 1. एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान.2. डीटीओ ने वाहनों की जांच कर जुर्माना वसूला.3. रामगढ़ शहर की हर सड़कें चौड़ी नजर आयी.फोटो फाइल 6आर-ई-अतिक्रमण हटाओ अभियान में एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य अधिकारी, 6आर-एफ-जांच के क्रम में पकड़ कर फुटबॉल मैदान में खड़े किये गये […]

लीड..शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान 1. एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान.2. डीटीओ ने वाहनों की जांच कर जुर्माना वसूला.3. रामगढ़ शहर की हर सड़कें चौड़ी नजर आयी.फोटो फाइल 6आर-ई-अतिक्रमण हटाओ अभियान में एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य अधिकारी, 6आर-एफ-जांच के क्रम में पकड़ कर फुटबॉल मैदान में खड़े किये गये वाहन.रामगढ़. रामगढ़ शहर के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व एसडीओ किरण कुमारी पासी व एसडीपीओ दीपक कुमार कर रहे थे. रामगढ़ शहर के सुभाष चौक व इसके आस-पास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस क्रम में फुटपाथ पर लगाये गये दुकानों को हटाया गया. साथ ही अस्थायी निर्माण को भी हटाया. अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना मिलते ही सुभाष चौक के आस-पास की सड़कों पर सामान रखने वालों ने खुद सामान को हटा लिया. डीटीओ ने वाहनों से 50 हजार का जुर्माना वसूलाअतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ ही बुधवार को डीटीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में वाहनों की भी जांच की गयी. इस क्रम में बड़ी संख्या में वाहनों को पकड़ कर रामगढ़ फुटबॉल मैदान में खड़ा कर उनके कागजातों की जांच की गयी. कागजात सही नहीं पाये जाने पर लगभग 50 वाहनों से 50 हजार का जुर्माना वसूला गया. जांच के क्रम में भारी व हल्के व्यवसायिक वाहन समेत निजी वाहनों व मोटर साइकिलों की भी जांच की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >