चाकू के नोक पर घर से महिला का अपहरण

चाकू के नोक पर घर से महिला का अपहरण भुरकुंडा. आकाशदीप रिवर साइड कॉलोनी निवासी परशुराम सतनामी ने भुरकुंडा थाना में आवेदन देकर बताया है कि उसकी पत्नी अंजु देवी का अपहरण उनके घर से ही मंगलवार की रात तीन युवकों ने कर लिया. अपहरण की घटना को चाकू के नोक पर अंजाम दिया गया. […]

चाकू के नोक पर घर से महिला का अपहरण भुरकुंडा. आकाशदीप रिवर साइड कॉलोनी निवासी परशुराम सतनामी ने भुरकुंडा थाना में आवेदन देकर बताया है कि उसकी पत्नी अंजु देवी का अपहरण उनके घर से ही मंगलवार की रात तीन युवकों ने कर लिया. अपहरण की घटना को चाकू के नोक पर अंजाम दिया गया. परशुराम ने आवेदन में कहा है कि अपहरण करने वाले तीन में से एक युवक भुरकुंडा स्टेशन के पास का रहनेवाला आफताब है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, घटना के बाद रात में ही आकाशदीप कॉलोनी के दर्जनों युवक आफताब के घर खोजबीन के लिए पहुंचे थे. भदानीनगर ओपी प्रभारी ने भी पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >