रामगढ़ : पतरातू बस्ती निवासी बेबी देवी (पति विनय कुमार राय) से 21मार्च की सुबह ब्लॉक चौराहा से सोने का चेन व कान की एक बाली की छिनतई कर ली गयी़ महिला सुबह लगभग 10.30 बजे प्रखंड कार्यालय से वापस अपने घर जा रही थी.
इसी बीच एक सफेद मोटरसाईकिल पर सवार दो युवक तेजी से आये और झपट्टा मार कर महिला के गले से सोने का चेन व एक कान की बाली छिन कर गली की ओर भाग गये़ महिला ने इस संबंध में रामगढ़ थाना में एक आवेदन दिया है़ छह-सात दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र से पतरातू बस्ती निवासी लालचंद नामक व्यक्ति की पत्नी के गले से सोने की चेन को छिनतई की गयी थी़ हालांकि इस संबंध में रामगढ़ थाना में आवेदन नहीं दिया गया था़
बता दें कि छिनतई मामले को लेकर एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने एक पखवारा पूर्व चट्टी बाजार क्षेत्र के साहू कॉलोनी स्थित एक घर से तीन अपराधियों को पकड़ा था़ जिसे जेल भेजा गया था़ लेकिन इसके बाद भी छिनतई की घटना में कमी नहीं आ रही है.
