रामगढ़ : झारखंड एकता मंच की ओर से एक ज्ञापन रामगढ़ के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में मंच की ओर से मांग की गयी है कि पुराने सदर अस्पताल में पुन: चिकित्सा सुविधा प्रदान करना प्रारंभ की जाये.
चुट्टूपालू से रामगढ़ तक होनेवाली दुर्घटना में घायल लोगों को रामगढ़ से 10 किमी दूर स्थित सदर अस्पताल ले जाना पड़ता है. पुराने सदर अस्पताल में अविलंब एक अस्पताल खोलने की मांग एकता मंच ने की है. साथ ही ज्ञापन में स्कूलों मे रि एडमिशन व डेवलपमेंट शुल्क के नाम पर भी रोक लगाने की मांग एमता मंच द्वारा की गयी है. ज्ञापन पर मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजन सिंह, अजीत गुप्ता, विजय सिंह, संजीव कुमार सिंह टीपू, सूरज जायसवाल, राज किशोर महतो आिद के हस्ताक्षर हैं.
