समझौते को तत्काल लागू करे प्रबंधन

आमरण अनशन पर बैठे 11 ठेका मजदूरों ने पीटीपीएस प्रबंधन व संवेदकों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है़ मजदूरों ने 13 जनवरी 2009 को हुए समझौते व 26 फरवरी 2016 को हुए समझौते को लागू करने की मांग कर रहे है़ं पतरातू़ : पीटीपीएस के ठेका मजदूरों ने प्रबंधन व संवेदकों की धोखाधड़ी के […]

आमरण अनशन पर बैठे 11 ठेका मजदूरों ने पीटीपीएस प्रबंधन व संवेदकों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है़ मजदूरों ने 13 जनवरी 2009 को हुए समझौते व 26 फरवरी 2016 को हुए समझौते को लागू करने की मांग कर रहे है़ं
पतरातू़ : पीटीपीएस के ठेका मजदूरों ने प्रबंधन व संवेदकों की धोखाधड़ी के खिलाफ अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार से आमरण अनशन शुरू किया. 11 ठेका मजदूर अनशन कर रहे हैं. जबकि दर्जनों ठेका मजदूर व यूनियन प्रतिनिधि अनशन का समर्थन कर रहे हैं. मजदूरों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि प्रबंधन 13 जनवरी 2009 को हुए समझौते व 26 फरवरी 2016 को हुए समझौते पर ध्यान नहीं दे रहा है. जिससे मजदूरों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. पूर्व में 10 दिनों का समय निर्धारित कर प्रबंधन ने समस्या का समाधान करने की बात कही थी. लेकिन आज भी हालात यथावत है.
मजदूरों ने संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता, तब तक आमरण अनशन जारी रखेंगे. मौके पर दिनेश महतो, दीपक यादव, मनौव्वर अली, आनंद, सूरज कुमार, विनोद, राजलाल महतो, विजय महतो, दिलीप महतो, बीरबल, अनिकेत आनंद, कौशलेंद्र कुमार, निरंजन लाल, संतोष तुरी, अभय कुमार, गोपाल राम, प्रदीप ठाकुर, प्रभु महतो, मनीष रजक आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >