प्यास बुझाने को खर्च होंगे 20 करोड़ रुपये

प्रस्ताव. दोमुहान स्थित दामोदर नदी से आयेगा पानी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की टीम ने दोमुहान से लेकर पानी टंकी तक का निरीक्षण किया.सौंदा दोमुहान स्थित दामोदर नदी से हुरूमगढ़ा जलमीनार में पानी लाया जायेगा. इसका प्रस्ताव तैयार कर विभाग की ओर से सरकार को भेज दिया गया है. भुरकुंडा : भुरकुंडा हुरूमगढ़ा के जलमीनार […]

प्रस्ताव. दोमुहान स्थित दामोदर नदी से आयेगा पानी
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की टीम ने दोमुहान से लेकर पानी टंकी तक का निरीक्षण किया.सौंदा दोमुहान स्थित दामोदर नदी से हुरूमगढ़ा जलमीनार में पानी लाया जायेगा. इसका प्रस्ताव तैयार कर विभाग की ओर से सरकार को भेज दिया गया है.
भुरकुंडा : भुरकुंडा हुरूमगढ़ा के जलमीनार की प्यास अब दामोदर नदी बुझायेगी. सौंदा दोमुहान स्थित दामोदर नदी से हुरूमगढ़ा जलमीनार में पानी लाया जायेगा. इसके लिए करीब पांच किमी लंबा अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाने की योजना है. जिसकी लागत लगभग 20 करोड़ रुपये होगी.
इसका प्रस्ताव तैयार कर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से सरकार को भेज दिया गया है. इस संबंध में सोमवार को विभाग की टीम ने एसडीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में दोमुहान से लेकर पानी टंकी तक का निरीक्षण किया. मौके पर एसडीओ ने बताया कि यदि सरकार सहमति देती है तब भी योजना को मूर्त रूप देने में एक वर्ष का समय लग जायेगा. निरीक्षण में जेइ सी हेंब्रम, अखिलेश सिंह, मुखिया प्रदीप मांझी शामिल थे.
जलमीनार पर संकट बरकरार
जलमीनार पर संकट बरकरार है. काफी हाय-तौबा मचाने के बाद बलकुदरा पोखरिया को संकुचित करने का काम थोड़ा सुस्त हुआ है. इसके बावजूद विगत दो दिनों में जलस्तर लगभग आधा फीट घट गया है. इस लिहाज से विभाग व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी यह बात मानने लगे हैं कि जलमीनार से कभी भी जलापूर्ति ठप हो सकती है. माना जा रहा है कि मामले पर सीसीएल प्रबंधन ने कोयला उत्पादन का हवाला देते हुए विभाग को मदद करने में अपनी असमर्थता जतायी है.
अब सरकार पर टकटकी
दोमुहान से जलमीनार को पानी आपूर्ति का प्रपोजल भेज कर विभाग ने इतिश्री कर ली है. अब भुरकुंडा में जल संकट न हो, इसके लिए सरकार को सार्थक पहल करनी होगी. पाइप लाइन की इस योजना को पारित कर युद्धस्तर पर इसका काम कराना होगा, तभी भुरकुंडा में जल संकट नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >