प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण-पत्र

रामगढ़ : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के तत्वावधान में दुलमी प्रखंड के जरियो में चल रहे मशरूम उत्पादन व मुरगी पालन के प्रशिक्षणाथियों को प्रमाण-पत्र दिया गया़ संस्थान ने छह दिवसीय मुरगी पालन व मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया़ इसमें 19 विधवा महिलाओं को मशरूम उत्पादन व 45 मुसलिम महिलाओं को मुरगी पालन […]

रामगढ़ : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के तत्वावधान में दुलमी प्रखंड के जरियो में चल रहे मशरूम उत्पादन व मुरगी पालन के प्रशिक्षणाथियों को प्रमाण-पत्र दिया गया़ संस्थान ने छह दिवसीय मुरगी पालन व मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया़
इसमें 19 विधवा महिलाओं को मशरूम उत्पादन व 45 मुसलिम महिलाओं को मुरगी पालन का प्रशिक्षण दिया गया़ सात मार्च को सादे समारोह में सभी को प्रमाण-पत्र दिया गया़
प्रमाण-पत्र डॉ अनिल कुमार व संस्था के निदेशक एसके सिंह ने संयुक्त रूप से दिया़ कहा गया कि मांडू प्रखंड में नौ मार्च से मशरूम उत्पादन की विधि बतायी जायेगी़ संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त युवक-युवतियों को हर संभव मदद किया जायेगा़ मौके पर पिंकी, दीपक सलूजा, पुरुषोतम पांडेय, खेमन आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >