धूमधाम से निकली शिवजी की बारात

घाटोटांड़ : शिवरात्री पर देर शाम वेस्ट बोकारो के 2 नंबर कुंआ से भगवान श्री शिव की बारात गाजे- बाजे के साथ निकली. इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. इसमें बाल कलाकार शिव-पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं का रूप घारण कर बारात में शामिल हुए. बारात 12 नंबर चौक,बैंक मोड़, पुराना कांटा, दुर्गा मंडप होते […]

घाटोटांड़ : शिवरात्री पर देर शाम वेस्ट बोकारो के 2 नंबर कुंआ से भगवान श्री शिव की बारात गाजे- बाजे के साथ निकली. इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. इसमें बाल कलाकार शिव-पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं का रूप घारण कर बारात में शामिल हुए.

बारात 12 नंबर चौक,बैंक मोड़, पुराना कांटा, दुर्गा मंडप होते हुए सेंट्रल साइट शिव मंदिर होकर वापस 2 नंबर कुंआ आया. इसमें अशोक यादव, सचिदानंद सोनी,मंजीत सिंह, शिवकुमार वर्मा, रवींद्र कुमार, अरुण कुमार,हरिओम मंडल, शंभु सिंह, दीपक राम, गुड्डू मुंडा, पवन कुमार, राजकुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >