मोरहाबादी में आजसू का उपवास कार्यक्रम 10 को

रामगढ़ : आजसू पार्टी ने स्थानीयता व आरक्षण के सवाल को गंभीरता से लिया है़ पार्टी ने इसके लिये चरणबद्ध आदोलन की तैयारी की है़ उक्त बातें आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय साहू व जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने पार्टी कार्यालय में चार मार्च को कही़ दोनों नेताओं ने कहा कि 10 मार्च को […]

रामगढ़ : आजसू पार्टी ने स्थानीयता व आरक्षण के सवाल को गंभीरता से लिया है़ पार्टी ने इसके लिये चरणबद्ध आदोलन की तैयारी की है़ उक्त बातें आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय साहू व जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने पार्टी कार्यालय में चार मार्च को कही़ दोनों नेताओं ने कहा कि 10 मार्च को मोरहाबादी मैदान रांची में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है़ इसका नेतृत्व पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो करेंगे़
कहा कि पार्टी का मानना है कि यह सवाल राज्य के तीन करोड़ की जनता से जुड़ा हुआ है़ छह मार्च को सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष व सचिव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक करेंगे़ रामगढ़ जिला से काफी संख्या में आजसू कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे़ मौके पर नगर अध्यक्ष धमेंद्र साव भोपाली, विमल बुधिया, विभन सिंह आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >