राज्यपाल के आगमन से बिरहोरों में जगी उम्मीद

घाटोटांड़ : तीन मार्च को झारखंड की राज्यपाल दौपदी मुर्मू के बिरहोर टोला आगमन की तैयारी में सरकारी महकमा सहित टीएसआरडीएस के पदाधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं. राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलते ही पूरा सरकारी महकमा सक्रिय हो गया है. एक मार्च को ही अफरा-तफरी में यहां पेंशन और आधार कार्ड बनाने का […]

घाटोटांड़ : तीन मार्च को झारखंड की राज्यपाल दौपदी मुर्मू के बिरहोर टोला आगमन की तैयारी में सरकारी महकमा सहित टीएसआरडीएस के पदाधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं. राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलते ही पूरा सरकारी महकमा सक्रिय हो गया है.
एक मार्च को ही अफरा-तफरी में यहां पेंशन और आधार कार्ड बनाने का कैंप लगा. अंत्योदन योजना के तहत बिरहोरों को मिलने वाला राशन दो माह से नहीं मिला था जिसे एक मार्च को ही एकमुश्त बंटवाया गया. इतना ही नहीं प्रखंड से आये पदाधिकारियों ने बिरहोरों से मिल कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा भी दिया. विकास के लंबित पड़े योजनाओं को जल्द पूरा कराने का भरोसा भी दिलाया. इससे विलुप्त होती आदिम जनजाति बिरहोरों के बीच उम्मीदें जगी हैं.
दो मार्च को मांडू बीडीओ जय कुमार राम पंचायत सेवक प्रदीप कुमार को लेकर बिरहोर टोला आये. वे बिरहोर परिवार से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी साथ ही यहां चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत इसे पूरा कराने का भरोसा दिया. वहीं राज्यपाल के आगमन की तैयारी का जायजा लेते हुए यहां मौजूद टाटा स्टील ग्रामीण विकास समिति के कर्मचारियों के साथ मिल कर मंच आदि बनाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >