झारखंड लोकल सेल दो दिन से बंद

घाटोटांड़ : सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना का लोकल सेल पिछले दो दिनों से बंद है. जनवरी माह से मजदूरों तथा मुंशियों का मजदूरी लंबित है. लिफ्टरों द्वारा मजदूरी का पूरा पैसा भुगतान नहीं किये जाने से उत्पन्न स्थित को लेकर मजदूरों में बढ़ रहे असंतोष को देखते हुए निगरानी समिति ने एक मार्च से लोकल […]

घाटोटांड़ : सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना का लोकल सेल पिछले दो दिनों से बंद है. जनवरी माह से मजदूरों तथा मुंशियों का मजदूरी लंबित है. लिफ्टरों द्वारा मजदूरी का पूरा पैसा भुगतान नहीं किये जाने से उत्पन्न स्थित को लेकर मजदूरों में बढ़ रहे असंतोष को देखते हुए निगरानी समिति ने एक मार्च से लोकल सेल बंद करा दिया है.
निगरानी समिति के संरक्षक खीरू महतो ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए यहां लोकल सेल खोलवाया गया. जहां क्षेत्र के लोग मेहनत मजदूरी कर रोटी के लिए पैसे कमाते हैं. झारखंड लोकल सेल से जुड़े लिफ्टरों द्वारा जनवरी माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. पहले भी उनके द्वारा समय पर मजदूरी भुगतान नहीं किये जाने की शिकायतें मिलती रही है.
ऐसे में निगरानी समिति ने मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर लोकल सेल का काम एक मार्च से बंद करा दिया है. जब तक मजदूरी का भुगतान नहीं हो जाता सेल बंद रहेगा. श्री महतो ने कहा कि जिनके लिए लोकल सेल खोलवाया गया है वही भुखे रहें इसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा. लोकल सेल बंद होने से ट्रकें पिछले तीन दिनों से परियोजना में आकर खड़ी है़ मजदूर बैरंग लौट रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >