राज्यपाल तीन को कई कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

रामगढ़ : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू तीन मार्च को रामगढ़ जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी. तीन मार्च को सुबह 10 बजे राज्यपाल रांची से रामगढ़ प्रखंड स्थित लारी, सुकरीगढ़ा विकलांग आवासीय विद्यालय पहुंचेगी. जहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ नि:शक्त बच्चों से मुलाकात करेंगी. मांडू प्रखंड के दुरूकसमार के बिरहोर टोला जा […]

रामगढ़ : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू तीन मार्च को रामगढ़ जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी. तीन मार्च को सुबह 10 बजे राज्यपाल रांची से रामगढ़ प्रखंड स्थित लारी, सुकरीगढ़ा विकलांग आवासीय विद्यालय पहुंचेगी. जहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ नि:शक्त बच्चों से मुलाकात करेंगी.
मांडू प्रखंड के दुरूकसमार के बिरहोर टोला जा कर बिरहोरों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी लेंगी. लौटने के क्रम में राज्यपाल मांडू प्रखंड के एसटी-एसी आवासीय विद्यालय जायेंगी. जहां बच्चों से मुलाकात कर आवासीय विद्यालय की स्थिति की जानकारी लेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >